Surya Grahan 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इस बार कृष्ण पक्ष अमावस्या 14 अक्टूबर को पड़ेगा। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, अतः सूतक पातक, स्नान, दान, पुण्य, मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण संवत 2080 अश्विन मास कृष्ण पक्ष अमावस्या शनिवार 14 अक्टूबर 2023 को कंकण खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण का स्पर्श रात्रि 8 बजकर 32 मिनट बजे होगा एवं मोक्ष रात्रि 2 बजकर 25 मिनट बजे होगा। यह ग्रहण भारत में किसी भी स्थान से दिखाई नहीं देगा। अतः भारत में इसके किसी भी प्रकार के सूतक पातक, स्नान, दान, पुण्य, कर्म, यम नियम मान्य नहीं होंगे। 

इन देशों में दिखेगा सूर्यग्रहण 

ग्रहण प्रमुख रुप से अमेरिका, समोआ, बरूनी, कंबोडिया, चीन, तिमोर, फिजी, जापान, मलेशिया, माइक्रोनेशिया, न्यूजीलैंड, सोलोमन, सिंगापुर, पपुआ, न्यू गिनी, ताईवान, थाइलैंड, वियतनाम, आस्ट्रेलिया, दक्षिणी हिन्द महासागर , इंडोनेशिया, फिलीपींस और दक्षिणी पेसिफिक सागर आदि से देखा जा सकेगा। 

सूर्यग्रहण के दौरान ये न करें 

जिन जगहों पर ग्रहण दिखेगा वहां पर सूतक 12 घण्टे पूर्व लग जाएगा। सूतक काल में वृद्ध और बीमार लोगों को छोड़ कर भोजन आदि करने से बचें। ग्रहण काल गर्भवती महिलाओं को फल सब्जी आदि काटने एवं नुकीली वस्तु के प्रयोग से बचना होगा। 

Click here to preview your posts with PRO themes ››

सूर्यग्रहण के दौरान ये करें 

ग्रहण काल में भगवान श्री कृष्ण जी के नाम का स्मरण करते रहें। ग्रहण के पूर्व गर्भवती महिलाओं एवं अन्य जीव जन्तु और वस्तुओं पर गेरू डाल दें। पानी, भोजन आदि में तुसली पत्र डाल दें। ग्रहण के बाद स्नान आदि निवृत होकर यथा शक्ति दान दें।