पंचांग में आप शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय देखकर दिन को सफल बना सकते हैं। हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त आदि को देखकर किया जाता है। यहां आप तिथि, नक्षत्र, वार, योग वगैरह की जानकारी ले सकते हैं। आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है। सायंकाल 06 :35 बजे का बाद सप्तमी लग जायेगी। आज राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक है। भद्रा (करण) सायं 6 बजकर 35 मिनट से अगले दिन प्रात: 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।ॉ
सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। शिशिर ऋतु।
22 फरवरी, मंगलवार, 3 फाल्गुन (सौर) शक 1943, 9 फाल्गुन मास प्रविष्टे 2078, 20 रज्जब सन हिजरी 1443, फाल्गुन कृष्ण षष्ठी सायं 6.35 बजे तक उपरांत सप्तमी, स्वाति नक्षत्र सायं 3.36 बजे तक उपरांत विशाखा नक्षत्र, वृद्धि योग प्रात: 10.51 बजे तक पश्चात ध्रुव योग, गर करण, चंद्रमा तुला राशि में (दिन-रात)।
शुभ मुहूर्त – अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:12 से 12:58 बजे तक
यमगण्ड – प्रात:काल 09:44 से 11:09 बजे तक
योग – वृद्धि – 10:46 तक