चार दिवसीय छठ पूजा महापर्व का प्रारंभ आज 28 अक्टूबर दिन शुक्रवार को नहाय-खाय से प्रारंभ हो रहा है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, दूर्वा गणपति व्रत, सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम है। आज राहुकाल का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।
सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। शरद ऋतु। 28, अक्तूबर, शुक्रवार, 08 कार्तिक (सौर) शक 1944, 11 कार्तिक मास प्रविष्टे 2079, 01, रवि उस्सानी सन् हिजरी 1444, कार्तिक शुक्ल तृतीया प्रात 10.34 बजे तक उपरांत चतुर्थी, अनुराधा नक्षत्र प्रात 10.43 बजे तक तदनंतर ज्येष्ठा नक्षत्र, शोभन योग रात्रि 01.29 बजे तक पश्चात अतिगण्ड योग, गर करण, चंद्रमा वृश्चिक राशि में (दिन-रात)।
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:59 से दोपहर 12:45 बजे तक
अमृत काल – 12:53 एएम, अक्टूबर 29 से 02:23 एएम, अक्टूबर 29
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:57 से सुबह 05:47
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:37 से सुबह 10:42