आज सावन सोमवार पर शुभ संयोग, करें ये उपाय, भोले बाबा बरसाएंगे कृपा

इस बार सावन का सोमवार और नाग पंचमी एक ही दिन पड़ने से बेहद शुभ संयोग बनने जा रहा है। इसलिए जीवन के कष्टों से मुक्ति पाने के लिए यह अवसर बेहद ही शुभ साबित हो सकता है। इस दिन भगवान शिव की सच्चे दिल से आराधना की जाती है। प्रभु खुश हो जाएं तो जिंदगी खुद-ब-खुद ही संवरने लग जाती है। इसलिए भोलेनाथ की असीम कृपा पाने के लिए आज के दिन सावन की नाग पंचमी पर इन खास उपायों को अपनाया जा सकता है-

कल नाग पंचमी पर बनेंगे 2 बेहद ही शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

अभिषेक करें
नाग पंचमी हो या सावन का सोमवार, इन दोनों ही दिन भगवान शिव का घी, दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक करने से विशेष रूप से लाभ मिलता है। इस दिन भोलेनाथ को सफेद रंग का पुष्प चढ़ाना चाहिए साथ ही घर में बनाई गयी खीर का भोग भी लगाया जा सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आ रही परेशानियों से निजात पाने के लिए सफेद चावल के 101 दाने गिनकर और धुलकर शिवलिंग पर अर्पित करें। वहीं, ध्यान रहे की एक भी दाना टूटा हुआ न हो। अपनी मनवांछित इच्छा पूरी करने के लिए 108 हरी मूंग के दाने शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। वहीं, इस दिन भगवान शिव को सफेद चंदन लगाएं और फूल-मालाओं से सजाएं। इससे प्रभु को प्रसन्न करने में मदद मिलेगी। 

बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों को होगा आकस्मिक महालाभ

करें नाग देवता की पूजा 
सावन की नाग पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नाग देवता की भी पूजा करना चाहिए। इस दिन नागों को पूजने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। इसलिए भगवान शिव के साथ नाग देवता और माता पार्वती की भी पूजा करें। इससे घर में सुख-संपदा बनी रहती है। 

Also Read
प्रेम और एकजुटता का संदेश देता है उल्लास का यह उत्सव

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।