वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के गोचर से जीवन में बहुत सारे परिवर्तन देखने को मिलते हैं। गोचर के दौरान ग्रह कई राशि और नक्षत्रों से होकर गुजरते हैं। इस सप्ताह शुक्र ग्रह मंगलवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेगा, बुध, 28 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश करेगा। 29 दिसंबर को बुध वक्री हो जाएगा और इसी दिन शुक्र, मकर राशि में प्रवेश करेगा।
इस सप्ताह पड़ने वाले व्रत, त्योहार
पौष अमावस्या: हिंदू पंचांग के अनुसार पौष मास कृष्ण पक्ष के 15वें दिन पौष अमावस्या मनाई जाती है। इस दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए नदी में स्नान कर अन्न और वस्त्र का दान करना चाहिए। इस साल पौष अमावस्या 23 दिसंबर को मनाई जाएगी।
विनायक चतुर्थी: शुल्क पक्ष अमावस्या के बाद कि चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इसे वरद विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान को किसी भी इच्छा को पूर्ण करने के लिए कहा जाता है। इस साल विनायक चतुर्थी का पर्व 26 दिसंबर को मनाया जाएगा।
स्कंद षष्ठी- इस साल स्कंद षष्ठी का त्योहार 28 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसे कंदा षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को भक्त भगवान शिव और देवी पार्वती की आराधना करते हैं।
इस सप्ताह का अशुभ राहु काल-
वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु एक अशुभ ग्रह है। ग्रहों के गोचर के दौरान राहु के प्रभाव से बचने के लिए कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह का अशुभ राहुकाल-
23 दिसंबर: सुबह 11:03 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक
24 दिसंबर: सुबह 09:46 से 11:03 बजे तक
25 दिसंबर: शाम 04:13 से शाम 05:31 बजे तक
26 दिसंबर: सुबह 08:29 से 09:47 तक
27 दिसंबर: दोपहर 02:57 बजे से शाम 04:15 बजे तक
28 दिसंबर: दोपहर 12:23 से दोपहर 01:40 बजे तक
29 दिसंबर: दोपहर 01:41 से दोपहर 02:58 बजे तक