Karva Chauth Kab Hai: कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं रखती हैं। इस साल ये व्रत 1 नवंबर के दिन रखा जाएगा। अपने पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए महिलाएं हर साल ये व्रत रखती हैं। सुख-सौभाग्य को बढ़ाने वाला करवा चौथ का व्रत निर्जला व्रत है। करवा चौथ का निर्जल व्रत रख महिलाएं चंद्रमा के दर्शन और पूजन करने के बाद व्रत का पारण करती हैं। इसलिए आइए जानते हैं करवा चौथ की डेट, पूजा मुहूर्त, विधि और चंद्रोदय टाइम-

दिवाली से पहले इन राशियों का चमक जाएगा भाग्य, ग्रहों के शुभ संयोग से मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

कब है करवा चौथ?
हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है वही साल यह व्रत 1 नवंबर के दिन रखा जाएगा। वहीं, व्रत की टाइमिंग बुधवार के दिन 1 नवंबर को सुबह 6:35 से रात के 8:26 तक रहेगी। 

करवा चौथ का मुहूर्त
कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि की शुरुआत: रात 09:30, 31 अक्टूबर 2023 से 
कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि की का समापन: रात 09:19, 01 नवंबर 2023 तक 
पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05:44 – रात 07:02 तक, 01 नवंबर 
करवा चौथ पर चांद निकालने का समय: रात 08:26, 01 नवंबर 

Navratri Day 3: नवरात्रि का तीसरा दिन कल, नोट कर लें चंद्रघंटा मां का प्रिय भोग, रंग, पूजा विधि और मुहूर्त

Click here to preview your posts with PRO themes ››

करवा चौथ पूजा-विधि
1. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें।
2. मंदिर और घर की साफ-सफाई करें।
3. सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें।
4. करवा चौथ व्रत रखने का संकल्प लें।
5. संध्या के समय शुभ मुहूर्त में व्रत कथा का पाठ करें। 
6. फिर चंद्रमा की पूजा करें 
7. चंद्र दर्शन करें और अर्घ्य दें
8. पति को छलनी से देखकर आरती उतारें
9. फिर पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत पारण किया जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।