प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस खुशियां बांटने का उत्सव है। क्रिसमस की रात कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन गुप्त दान करने से जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं और जिंदगी खुशियों से भर जाती हैं। क्रिसमस की रात जरूरतमंदों और बच्चों को उपहार जरूर दें। इस दिन बेसहारा और निर्धन लोगों की मदद करने से ईश्वर की भक्ति के समान फल प्राप्त होता है।
क्रिसमस की रात जरूरतमंदों को उपहार देने से ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यता है कि क्रिसमस की रात गैस वाले गुब्बारों पर लाल रंग से अपनी इच्छा लिखकर इन गुब्बारों को हवा में उड़ा देने से वह इच्छा पूर्ण हो जाती है। क्रिसमस की रात घर या प्रतिष्ठान में गुलाबी या लाल कैंडल जलाएं। आर्थिक समृद्धि के लिए हरे रंग की मोमबत्ती जलाएं। घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए सफेद रंग की मोमबत्ती जलाएं। क्रिसमस की रात अगर कोई भूखा दिख जाए तो उसे भरपेट भोजन जरूर कराएं। मदर मैरी की मूर्ति जिसमें उन्होंने जीजस को गोद में उठा रखा हो, ऐसी मूर्ति को ऐसी महिला को तोहफे में दें जिन्हें संतान की प्राप्ति नहीं हो रही हो। इस दिन अपने घर के आगे दीपक जलाएं। इससे घर में सुख शांति बनी रहती है। क्रिसमस की रात सेंजा क्लॉज बनकर सड़क पर रहने वाले लोगों को खिलौने, मिठाइयां और तोहफे बांटे। इस दिन गुप्त दान करें। क्रिसमस पर नकद पैसे गिफ्ट न करें। क्रिसमस पर किसी को परफ्यूम या रूमाल गिफ्ट न करें। ऐसा करने से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
इस आलेख में दी गईं जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।