घर की दरिद्रता होगी दूर, करें ये चमत्कारी पाठ

नियमित और विधिवत पूजा पाठ करने से व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। वहीं, कई बार कुंडली में दोष या फिर ग्रहों की बदलती चाल के कारण व्यापार और आर्थिक स्थितियां डगमगाने लगती हैं। इसलिए अगर आपका व्यापार अच्छा नहीं चल रहा या फिर खर्च काफी ज्यादा बढ़ रहे हैं तो इस लेख में बताया गया चमत्कारी उपाय करें। धन की महारानी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्री सूक्तम पाठ करें, जिससे गरीबी या घर की दरिद्रता को दूर करने में मदद मिलती है। 

क्या है सूक्तम पाठ?
श्री सुक्तम पाठ ऋग्वेद द्वारा लिया गया है, जो धन की देवी लक्ष्मी माता को समर्पित है। श्री सुक्तम पाठ को ‘लक्ष्मी सुक्तम पाठ’ के नाम से भी जाना जाता है। इस पाठ का उल्लेख ऋग्वेद में भी किया गया है, जिसका पाठ करने से लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने और घर की गरीबी को दूर करने में भी मदद मिलती है। वहीं, इस पाठ को बेहद सावधानी के साथ करना चाहिए साथ ही नियमों का पालन करना भी जरूरी है। 

गुरु चलेंगे मेष राशि में वक्री चाल, 3 राशियों पर जमकर बरसेगा धन

Also Read
October Panchang : कोई भी शुभ काम करने से पहले जान लें, कब से कब तक रहेगा राहुकाल

कैसे करें?
संभव हो तो ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। माता लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की विधिवत पूजा करें साथ ही घी का दीपक भी जलाएं। इसके बाद श्री सुक्तम का पाठ करें और हर एक श्लोक को पढ़ने के बाद माता लक्ष्मी को लाल रंग का पुष्प चढ़ाएं। वहीं, इस पाठ की शुरुआत शुक्रवार या पूर्णिमा के दिन से करें।

गुरुवार के दिन करें ये खास उपाय, विष्णु भगवान की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

बरतें सावधानी
लक्ष्मी नारायण जी की साथ में पूजा करें। अकेले माता की पूजा न करें।
स्नान करने के बाद सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनना लाभदायक रहेगा।
श्री सुक्तम पाठ करने के लिए गुलाबी या लाल रंग के आसन पर बैठें।
पाठ करने के बाद लगभग 10 मिनट तक पानी को स्पर्श करने से बचें।
संभव हो तो अकेले पाठ न करें।

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

Also Read
आज का पंचांग 28 अक्टूबर : छठ पूजा प्रारंभ, वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी और दूर्वा गणपति व्रत