Hindustan Hindi News

घोड़ी का हो रहा है इंतेजाम, दूल्हा- दुल्हन है तैयार, विवाह से पहले पढ़िए, इस सप्ताह का शुभ पंचांग

शुक्र उदय होने के साथ ही शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इस सप्ताह विवाह बंधन में बंधने के कुछ शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। इसके साथ ही साथ गृह प्रवेश ,वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भी इस सप्ताह कुछ शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। इस सप्ताह कोई बड़ा ग्रह गोचर नहीं कर रहा है। लेकिन कुछ ग्रह एक दूसरे के संबंध में सकारात्मक रूप से संरेखित होंगे। 

 वैदिक ज्योतिष के अनुसार, किसी कार्य को अगर शुभ मुहूर्त के दौरान किया जाए तो उसके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। शुभ मुहूर्त हमें हमारे भाग्य के अनुसार सबसे अच्छा परिणाम देता है। किसी भी कार्य की शुरुआत करने से पहले शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते है इस सप्ताह 25 नंवबर से लेकर 1 दिसंबर तक का शुभ मुहूर्त। 

विवाह मुहूर्त: इस सप्ताह विवाह के लिए शुभ मुहूर्त इसप्रकार है।

25 नवंबर रात 10:45 मिनट से 26 नवंबर सुबह 06:52 तक 
26 नवंबर रात 09:34 मिनट से 28 नवंबर 06:54 तक
28 नवंबर सुबह 06:54 मिनट से 10: 29 मिनट तक 

 गृह प्रवेश मुहूर्त:  इस सप्ताह गृह प्रवेश के लिए एक शुभ मुहूर्त उपलब्ध है।

28 नवंबर सुबह 06:54 मिनट से 10:29 बजे तक

यह भी पढ़ें:   Today Panchang 1 सितंबर: आज गुरुवार को इन मुहूर्त में करें पूजा-पाठ, देखें राहुकाल

प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त: प्रॉपर्टी खरीद या रेजिस्ट्रेशन के लिए शुभ मुहूर्त –

 25 नवंबर शाम  05:21 मिनट से 26 नवंबर सुबह 06:55 तक
 1 दिसंबर सुबह 06:56 मिनट से 02 दिसंबर सुबह 06:55 तक 

 वाहन खरीद मुहूर्त: वाहन खरीदने के लिए  इस सप्ताह का शुभ मुहूर्त –
28 नवंबर सुबह 10:29 मिनट से 29 नवंबर सुबह 06:55 तक 
29 नवंबर सुबह 06:55 मिनट से 30 नंवबर सुबह 10:29 तक