नए साल के स्वागत की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। नए साल पर अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। मान्यता है कि तुलसी का पौधा लगाने से घर खुशियों से भर जाता है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है वहां कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है और खुशहाली बनी रहती है। अपनी पवित्रता की वजह से तुलसी को सभी घरों में लगाया जाता है। तुलसी का पौधा लगाने से पहले कुछ बातों पर जरूर ध्यान दें। आइए जानते हैं इनके बारे में।
तुलसी का पौधा कभी भी घर की छत पर नहीं रखना चाहिए। इस पवित्र पौधे को छत पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। तुलसी का पौधा घर के आंगन या बालकनी में लगाएं। घर में तुलसी का पौधा हमेशा खुले स्थान पर लगाएं। भूलकर भी इस पौधे को अंधेरे वाली जगह पर न लगाएं। वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर के मंदिर के आसपास लगाने से घर में समृद्धि आती है। कभी भी यह पौधा भगवान शिव और गणपति जी की तस्वीर के पास न रखें। दक्षिण दिशा पितरों की दिशा होती है, इसलिए कभी भी तुलसी का पौधा इस दिशा में न रखें। तुलसी लगाने के लिए सर्वोत्तम दिशा उत्तर पूर्व है। तुलसी को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेशा गमले में लगाएं। गमले को किसी स्टैंड पर रखें। तुलसी के पौधे के आसपास झाड़ू, या कूड़ेदान जैसी चीजें न रखें। तुलसी के पौधे को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए और सूखा पौधा घर में नहीं रखना चाहिए। तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है। मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी घर में आने वाली मुसीबतों के बारे में संकेत देती है। अगर बिना मौसम तुलसी सूखने लगे तो माना जाता है कि कोई संकट आने वाला है। रविवार के दिन तुलसी के पौधे में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। न ही पत्तियों को तोड़ना चाहिए। तुलसी को हमेशा साफ हाथों से ही तोड़ना चाहिए अन्यथा तुलसी सूखने लगती है। अगर घर में लगाई गई तुलसी बार बार सूख जाती है तो यह पितृ दोष होने का संकेत है। वास्तु के अनुसार ऐसे में जरूरतमंदों को दान दें और पितृ दोष दूर करने के उपाय करें।
इस आलेख में दी गईं जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।