ब्रह्मा मुहूर्त में कर लिया ये काम, रातों-रात दूर हो जाएंगे कष्ट

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त का समय बेहद ही शुभ माना जाता है। इस समय पूजा-पाठ या फिर किसी भी शुभ कार्य को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-अर्चना करने या फिर ध्यान लगाने से मन को शांति मिलती है साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। वहीं, ब्रह्म मुहूर्त के समय कुछ कामों को करने से दरिद्रता जैसी जीवन की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

 

ब्रह्म मुहूर्त के समय अपने घर की साफ सफाई करने के बाद स्नान करें और साफ कपड़े पहन लें। इसके बाद पूरे मन से विधिवत भगवान की पूजा करें। दरिद्रता को दूर करने के लिए माता लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की विधिवत पूजा करें। भगवान विष्णु को पीले रंग का फूल चढ़ाएं और माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पण करें। 

गुरुवार के दिन करें ये खास उपाय, विष्णु भगवान की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

मंत्र-जाप करें
ब्रह्म मुहूर्त के समय मंत्र जाप करने से आपको दोगना फल मिल सकता है। यह समय पूजा पाठ के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस वक्त मंत्रों का जाप करने से शुभ फल की प्राप्ति होना निश्चित है।

Budh Gochar: कन्या राशि में बुध करेंगे गोचर, इन 3 राशियों को होगा धन-लाभ और मिलेगी अपार सफलता

Also Read
चैत्र मास के चारों सोमवार को किया जाता है यह व्रत, सुदामा ने रखा था सर्वप्रथम

मेडीटेशन करें
मेडिटेशन करने या फिर ध्यान लगाने के लिए ब्रह्म मुहूर्त का समय सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इस समय आसपास के माहौल में भी शांति बनी रहती है, जिसके कारण ध्यान लगाने में आसानी होती है। वहीं, ध्यान लगाने से तनाव से राहत पाने के साथ शरीर की कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। रोजाना ध्यान लगाने से मन को शांत भी रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।