यमुना जयंती के अवसर पर सोमवार को विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त तय किया गया। यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार 22 अप्रैल को अक्षया तृतीया के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12: 41 मिनट पर खोले जाएंगे। सोमवार को यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने सुबह यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली यमुना मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त तय किया। तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि 22 अप्रैल को अक्षया तृतीया के पर्व पर 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे बजे मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनि महाराज की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। इसी दिन यमुनोत्री धाम में विधिवत पूजा अर्चना के साथ कर्क लग्न, अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:41 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट छह माह तक ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे।
Last updated: