Hindustan Hindi News

रविवार के दिन बुजुर्गों को दें उपहार, सूर्यदेव की कृपा से चमक उठेगा भाग्य

रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है। सूर्यदेव ग्रहों के राजा हैं और सभी ग्रहों में सबसे बलवान हैं। रविवार के दिन भगवान सूर्य की विधिविधान से पूजा अर्चना करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। रविवार के दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। रविवार के दिन वास्तु में बताए गए इन उपायों को करने से सूर्यदेव और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

रविवार के दिन सुबह और शाम दोनों समय सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करें। रविवार को नमक का सेवन न करें। ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। सूर्यदेव को माता-पिता और पितरों के समान माना जाता है। रविवार के दिन अपने घर के बड़े बुजुर्गों को कुछ उपहार में दें। ऐसा करने से सूर्यदेव का आशीष आपको प्राप्त होगा। साथ ही रविवार के दिन घर के बुजुर्गों को पीले या लाल वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से जीवन में शांति का अनुभव करेंगे। रविवार के दिन अपने घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में वास करती हैं। रविवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें। रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल व वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है। रविवार के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं। लाल वस्त्रों को धारण करें। रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। रविवार के दिन बहते हुए जल में गुड़ और चावल को मिश्रित करके जल में प्रवाहित करें। 

इस आलेख में दी गईं जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ले लें।