06 दिसंबर से 12 दिसंबर 2022 तक के व्रत एवं त्योहार : इस सप्ताह में मार्गशीर्ष की पूर्णिमा आ रही है जो स्नान-दान के लिए महत्वपूर्ण मानी गई है। सप्ताह के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की बात करें तो पिशाच मोचन चतुर्दशी और संकष्टी श्री गणेश चतुर्दशी व्रत पड़ रहे हैं। इसी सप्ताह नया माह पौष प्रारंभ हो रहा है। आगे तिथिवार देखिए व्रत एवं त्योहार-
06 दिसंबर 2022 (मंगलवार) मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी प्रात 06.48 मिनट तक, कपर्दीश्वर दर्शन पूजन, पिशाच मोचन चतुर्दशी।
07 दिसंबर 2022 (बुधवार) मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी प्रात 08.02 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा, श्री विद्या जयंती, दत्तात्रेय जयंती।
08 दिसंबर 2022 (गुरुवार) मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा (margashirsha purnima ) प्रात 09.38 मिनट तक, स्नान-दानादि की अग्रहायर्णा।
09 दिसंबर 2022 (शुक्रवार) पौष कृष्ण प्रतिपदा प्रात 11.35 मिनट तक, पौष मास कृष्ण पक्षारंभ, पौष मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारंभ।
10 दिसंबर 2022 (शनिवार) पौष कृष्ण द्वितीया मध्याह्न 01.48 मिनट तक, भद्रा प्रारंभ रात्रि 03.02 मिनट से।
11 दिसंबर 2022 (रविवार) पौष कृष्ण तृतीया सायं 04.15 मिनट तक, संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
12 दिसंबर 2022 (सोमवार) पौष कृष्ण चतुर्थी सायं 06.49 मिनट तक, बुध पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रात 06.24 मिनट पर।