Hindustan Hindi News

शिव विवाह के साथ ही क्या बन रहा है आपके विवाह का भी लग्न, पढ़ें इस सप्ताह का शुभ पंचांग

हिंदू पंचांग के अनुसार इस सप्ताह महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। अगर आप कोई नई शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं तो महाशिवरात्रि का दिन उसके लिए बहुत अच्छा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी बड़ा या महत्वपूर्ण काम करने से पहले उसका शुभ मुहूर्त जरूर देख लेना चाहिए। इससे उस काम की सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इस सप्ताह शादी, गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त।

  विवाह मुहूर्त: विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 17 फरवरी रात्रि 08:28 मिनट से लेकर रात्रि 11:45 मिनट तक दूसरा 22 फरवरी सुबह 06:54 मिनट से लेकर, 23 फरवरी सुबह 06:53 मिनट तक। तीसरा 23 फरवरी सुबह 06:53 मिनट से लेकर दोपहर 02:23 मिनट तक। 

 गृह प्रवेश मुहूर्त: गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त 22 फरवरी सुबह 06:54मिनट से लेकर 23 फरवरी सुबह 03:24 मिनट तक। दूसरा 23 फरवरी 01:33 मिनट से लेकर 24 फरवरी सुबह 03:44 मिनट तक।

प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त: प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 17 फरवरी सुबह 06:58 मिनट से लेकर रात्रि 08:28 मिनट तक। वहीं दूसरा 23 फरवरी सुबह 06:53 मिनट से लेकर 24 फरवरी सुबह 03:44 मिनट तक उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:   Today Panchang 23 Feb: कालाष्टमी आज, शुभ पंचांग से जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

गाड़ी खरीदने मुहूर्त: इस सप्ताह गाड़ी खरीदने का कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

इस सप्ताह का राहुकाल- 

17 फरवरी: सुबह 11:11मिनट से लेकर दोपहर 12:35 मिनट तक।

18 फरवरी: सुबह 09:46मिनट से लेकर 11:11 मिनट तक।

19 फरवरी: शाम 04:49 मिनट से लेकर शाम 06:14मिनट तक।

20 फरवरी: सुबह 08:20मिनट से लेकर 09:45मिनट तक।

21 फरवरी:दोपहर 03:25मिनट से लेकर शाम 04:50 मिनट तक।

22 फरवरी:दोपहर12:35 मिनट से लेकर 02:00मिनट तक।

23 फरवरी: दोपहर 02:00 मिनट से लेकर 03:26 मिनट तक।