इस सप्ताह कई ग्रहों का गोचर होगा। शुक्र मेष राशि में, मंगल मिथुन राशि में और सूर्य और बुध मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा शनि शतभिषा नक्षत्र में रहेगा। आइए जानते हैं ज्योषित नीरज धनखेर से इस सप्ताह का विवाह, वाहन खरीद का शुभ मुहूर्त।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कजिस भी बड़े और महत्वपूर्ण काम को शुभ मुहूर्त में करने से उसकी सफलता पूर्वक पूरा होने की संभावना बढ़ जाती है।
विवाह का शुभ मुहूर्त: इस सप्ताह विवाह के लिए दो शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। मुहूर्त 13 मार्च सुबह 08:21 से लेकर 05:11 मिनट तक।
गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त: इस सप्ताह गृह प्रवेश 13 मार्च 09:27 मिनट से लेकर 06:33 मिनट तक। दूसरा मुहूर्त 16 मार्च सुबह 04:47 मिनट से लेकर17 मार्च सुबह 06:27 मिनट तक रहेगा।
प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त: इस सप्ताह प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त 16 मार्च सुबह 06:30 मिनट से लेकर 17 मार्च सुबह 04:47 तक रहेगा।
वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त: इस सप्ताह वाहन खरीदने का शुभ 13 मार्च सुबह 08:21 मिनट से लेकर 09:27 मिनट तक रहेगा।
अशुभ राहु काल: राहु एक अशुभ ग्रह है, राहुकाल के समय कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह का अशुभ राहु काल।
13 मार्च: सुबह 08:03 मिनट से लेकर 09:32 बजे तक।
14 मार्च: दोपहर 03:30मिनट से लेकर शाम 04:59 बजे तक।
15 मार्च: दोपहर 12:30 मिनट से लेकर दोपहर 02:00 बजे तक।
16 मार्च: दोपहर 02:00 बजे से लेकर 03:00 बजे तक।