साप्ताहिक पंचांग 14-20 जुलाई: इस हफ्ते श्रावण अमावस्या के दिन सुर्य कर्क राशि में गोचर करेगा। इस मौके पर नई प्रॉपर्टी को खरीदने और बेचने के कई शुभ योग बनेंगे। चलिए इस हफ्ते के पंचाग के शुभ मुहूर्तों, ग्रहों का गोचर और आने वाले त्योहारों और व्रतों के बारे में जानते हैं।
इस सप्ताह का शुभ मुहूर्त: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लंबे समय कार्यों में बाधा आ रहे कामों को शुभ मुहूर्त में करने से कार्य संपन्न होंगे। शुभ मुहूर्त में किये गए गए कार्यों का परिणाम अच्छा मिलता है। इसलिए यह जरूरी है कि किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को प्रारंभ करने से पहले शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान दें। चलिए इस हफ्ते के शुभ मुहूर्तों के बारे में जानते हैं।
विवाह मुहूर्त: इस हफ्ते विवाह का कोई भी शुभ मुहूर्त के संयोग नहीं बन रहे हैं।
गृह प्रवेश मुहूर्त: इस हफ्ते गृह प्रवेश का भी कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।
प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त: इस हफ्ते 14 जुलाई 2023 रात 10 बजकर 27 मिनट से 15 जुलाई को सुबह 5 बजकर 33 मिनट में प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं।
नए वाहन की खरीदारी: 14 जुलाई 2023 को शाम 7 बजकर 17 मिनट से 15 जुलाई 2023 को सुबह 5 बजकर 33 मिनट तक वाहनों की खरीदारी कर सकते हैं।
इस हफ्ते ग्रहों का गोचर: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस हफ्ते ग्रहों का गोचर विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इसके प्रभाव से जीवन में बड़े बदलाव और तरक्की करने की आशा है। इस हफ्ते आगामी गोचर इस प्रकार है…
बुध और शनि 14 जुलाई दिन शुक्रवार को रात 8 बजकर 45 मिनट पर 150 डिग्री एंगल पर आएंगे।
17 जुलाई 2023 दिन सोमवार को सुबह 4 बजकर 21 मिनट पर बुध अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
17 जुलाई 2023 दिन सोमवार को सुबह 5 बजकर 19 मिनट पर सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेगा।
20 जुलाई 2023 दिन सोमवार को शाम 5 बजकर 8 मिनट पर सूर्य पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
आने वाले त्योहार:
प्रदोष व्रत: 14 जुलाई दिन शुक्रवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस व्रत से भक्तों को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और जीवन की सभी बाधाओं, बीमारियों और दुर्भाग्य से छुटकारा मिलता है।
सावन शिवरात्रि: 15 जुलाई 2023 को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। महादेव के कुछ भक्त इस दिन व्रत रखते हैं तो कुछ भगवान शिव की प्रार्थना करते हैं और उनके मंत्रों का जाप करते हैं।
श्रावण अमावस्या: सावन अमावस्या को सोमवती अमावस्या भी कहा जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन धर्मिक कार्यों को करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान, व्रत रखना और जरूरमंदों को अन्न-जल का दान किया जाता है।
अशुभ मुहूर्त: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु एक अशुभ ग्रह है। इस ग्रह के प्रभाव में किसी भी कार्य को करने से जातक का कार्य कभी संपन्न नहीं होता है और शुभ कार्यों में कई बाधाएं आती है। इस हफ्ते का अशुभ मुहूर्त इस प्रकार है…
जुलाई 14 2023 सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक
जुलाई 15 2023 सुबह 9 बजे से 10 बजकर 43 मिनट तक
जुलाई 16 2023 शाम 5 बजकर 37 मिनट से रात 7 बजकर 21 मिनट तक
जुलाई 17 2023 सुबह 7 बजकर 17 मिनट से 9 बजकर 1 मिनट तक
जुलाई 18 2023 दोपहर 3 बजकर 54 मिनट से शाम 5 बजकर 37 मिनट तक
जुलाई 19 2023 दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से 2 बजकर 10 मिनट तक
जुलाई 20 2023 दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से शाम 3 बजकर 53 मिनट तक
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।