इस सप्ताह 26 जनवरी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस सप्ताह प्यार और धन का ग्रह शुक्र कुंभ राशि गोचर करेगा। आइए जानते हैं इस सप्ताह लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं
विवाह, वाहन की खरीद और प्रॉपर्टी की खरीदने का शुभ मुहूर्त।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी कार्य को शुभ मुहूर्त में करने से उसके सफलतापूर्वक सम्पन्न होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। किसी भी बड़े और महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले उसका शुभ मुहूर्त के बारे में जान लेना बेहद जरूरी हो जाता है।
विवाह मुहूर्त: इस सप्ताह विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 25 जनवरी रात 08:05 बजे से लेकर 26 जनवरी सुबह
07:12 मिनट तक है। वहीं दूसरा मुहूर्त 26 जनवरी सुबह 07:12 मिनट से लेकर 27 जनवरी सुबह 07:12 मिनट तक है।
गृह प्रवेश मुहूर्त: इस सप्ताह गृह प्रवेश के लिए दो शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। पहला शुभ मुहूर्त 25 जनवरी रात 08:05 मिनट से लेकर 26 जनवरी, सुबह 07:12 मिनट तक है। दूसरा शुभ मुहूर्त 26 जनवरी सुबह 07:12 मिनट से लेकर सुबह 10:28 मिनट तक है।
प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त: इस सप्ताह प्रॉपर्टी खरीदारने के लिए शुभ मुहूर्त है।
20 जनवरी सुबह 07:14 मिनट से लेकर 21 जनवरी, सुबह 06:17 मिनट तक है। दूसरा मुहूर्त 26 जनवरी शाम 06:57 मिनट से लेकर 27 जनवरी, सुबह 07:12 मिनट तक है।
गाड़ी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त: इस सप्ताह गाड़ी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त है।
23 जनवरी शाम 06:43 मिनट से लेकर 24 जनवरी, सुबह 07:13 मिनट तक। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त 26 जनवरी शाम 06:57 मिनट से लेकर 27 जनवरी, सुबह 07:12 मिनट तक उपलब्ध है।