साप्ताहिक पंचांग 4-10 अगस्त 2023: इस सप्ताह वक्री शुक्र कर्क राशि में गोचर होंगे, जिसका असर व्यक्ति की लव लाइफ और भावनाओं पर पड़ेगा। इस सप्ताह अधिकमास के कारण विवाह, गृह-प्रवेश, नई गाड़ी या प्रॉपर्टी की खरीदारी के कोई भी शुभ योग नहीं बन रहे हैं। चलिए इस सप्ताह के पंचाग के अनुसार, शुभ-अशुभ मुहूर्तों, ग्रहों के गोचर और आने वाले शुभ त्योहारों के बारे में जानते हैं।
शुभ मुहूर्त: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य सफलतापूर्वक आसानी से पूरे होते हैं। इसलिए किसी भी शुभ कार्यों को विशेष मुहूर्त में करने का बड़ा महत्व है। चलिए इस सप्ताह विशेष कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त जानते हैं।
विवाह मुहूर्त: इस सप्ताह विवाह का कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।
गृह-प्रवेश: इस सप्ताह गृह प्रवेश का भी शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है। इसलिए इस हफ्ते गृह-प्रवेश ना करें।
वाहन और भूमि की खरीदारी: इस सप्ताह वाहन और भूमि की खरीदारी का भी कोई शुभ योग नहीं बन रहा है।
ग्रहों का गोचर: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का परिवर्तन व्यक्ति के जीवन में कई शुभ-अशुभ बदलावों को लाता है। सभी ग्रह नियमित रूप से अपनी चाल बदलते हैं और कई राशियों और नक्षत्रों से होकर गुजरते हैं। जिसके व्यक्ति के जीवन में कई घटनाओं के संयोग बनते हैं। चलिए इस सप्ताह होने वाले ग्रहों के गोचर के बारे में जानते हैं।
गुरु ग्रह 6 अगस्त 2023, दिन रविवार को सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर भरणी नक्षत्र पद में गोचर करेगा।
7 अगस्त 2023, दिन सोमवार को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर सूर्य और गुरु एक-दूसरे के नजदीक आ जाएंगे।
वक्री शुक्र 7 अगस्त 2023, दिन सोमवार को 10 बजकर 37 मिनट पर कर्क राशि में चल रहा होगा।
10 अगस्त 2023, दिन गुरुवार को सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर बुध और गुरु एक त्रिकोण की स्थिति में रहेंगे।
आने वाले शुभ त्योहार:
विभुवन संकष्टी चतुर्थी: 4 अगस्त 2023 को विभुवन संकष्टी चतुर्थी मनाया जाएगा। यह भगवान गणेश का विशेष दिन है। इस दिन गणेशजी की विशेष पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है। गणपति बप्पा भक्तों के जीवन की सभी विघ्न-बाधाएं समाप्त करते हैं।
अधिक मास कृष्ण जन्माष्टमी: इस साल अधिक मास के दौरान 8 अगस्त 2023 को बड़े हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाया जाएगा। अधिक मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी यदि रोहिनी नक्षत्र में पड़ती है, तो इसे अधिक मास की कृष्ण जन्माष्टमी माना जाता है।
मासिक कार्तिगाई: इस सप्ताह 9 अगस्त 2023 को मासिक कार्तिगाई मनाया जाएगा। इसे कार्तिगाई दीपम भी कहते हैं। यह त्योहार ज्यादातर दक्षिण-भारत के क्षेत्रों में मनाया जाता है। यह विशेष दिन देवों के देव महादेव और उनके अग्रज पुत्र भगवान कार्तिकेय की पूजा-उपासना की जाती है।
इस सप्ताह के अशुभ मुहूर्त: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु एक अशुभ ग्रह है। इन ग्रहों के गोचर के दौरान किए गए शुभ कार्यों का व्यक्ति को अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसलिए इस समय में अशुभ कार्यों को वर्जित माना जाता है। चलिए जानते हैं इस सप्ताह के अशुभ मुहूर्तों के बारे में जानते हैं।
4 अगस्त: सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक कोई शुभ कार्य ना करें।
5 अगस्त: सुबह 9 बजकर 6 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक कोई शुभ कार्य ना करें।
6 अगस्त: शाम 5 बजकर 28 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक शुभ कार्य करने से बचें।
7 अगस्त: सुबह 7 बजकर 26 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत ना करें।
8 अगस्त: दोपहर 3 बजकर 47 मिनट से शाम 5 बजकर 27 मिनट तक राहु के प्रभाव से अशुभ मुहूर्त बनेगा।
9 अगस्त: दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से 2 बजकर 6 मिनट तक शुभ कार्यों से परहेज करें।
10 अगस्त: दोपहर 2 बजकर 6 मिनट से 3 बजकर 46 मिनट तक शभ कार्यों को करने से बचें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।