साप्ताहिक पंचाग 18-24 अगस्त 2023: इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण इवेंट होंगे। ग्रहों में परिवर्तन संभव है। मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेगा। बुध वक्री होना शुरू करेगा। इस सप्ताह नाग पंचमी, हरियाली तीज और मलयालम नव वर्ष की शुरुआत होगी। शुभ मुहूर्त की बात करें तो इस सप्ताह गृह प्रवेश और नई गाड़ी खरीदने के कई शुभ योग बनेंगे। चलिए इस सप्ताह पंचांग के अनुसार, शुभ-अशुभ मुहूर्तों, ग्रहों के गोचर और आने वाले त्योहारों के बारे में जानते हैं।
इस सप्ताह का शुभ मुहूर्त: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य सफल होते हैं और कार्यों का विशेष फल प्राप्त होता है। इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान देना चाहिए। चलिए इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त जानते हैं।
विवाह मुहूर्त: इस सप्ताह विवाह का कोई शुभ योग नहीं बन रहा है।
गृह-प्रवेश मुहूर्त: 18 अगस्त को सुबह 5 बजकर 52 मिनट से रात 10 बजकर 57 मिनट तक और 24 अगस्त को सुबह बजकर 55 मिनट से लेकर 25 अगस्त 5 बजकर 55 मिनट तक गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त बन रहा है।
प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ समय: 18 अगस्त को सुब 5 बजकर 52 मिनट से रात 10 बजकर 57 मिनट और 24 अगस्त को सुबह 5 बजकर 55 मिनट से 25 अगस्त को 5 बजकर 55 मिनट तक प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ समय है।
गाड़ी खरीदने का शुभ योग: 21 अगस्त को सुबह 5 बजकर 53 मिनट से 22 अगस्त सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक और 24 अगस्त को सुबह 9 बजकर 4 मिनट से 25 अगस्त को 3 बजकर 10 मिनट तक गाड़ी खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त बन रहा है।
ग्रहों का गोचर: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के गोचर से व्यक्ति के जीवन पर कई प्रभाव पड़ता है। सभी ग्रह रोजाना कई नक्षत्रों और राशियों से होकर गुजरते हैं, जिससे कई शुभ-अशुभ घटनाएं घटित होती है। चलिए इस सप्ताह होने वाले ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जानते हैं।
18 अगस्त दिन शुक्रवार को शाम 4 बजकर 12 मिनट पर मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेगा।
19 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर बुध उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
22 अगस्त दिन मंगलवार को 7 बजकर 53 मिनट पर शनि शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
24 अगस्त दिन गुरुवार को सुबह 1 बजकर 28 मिनट पर बुध वक्री हो जाएगा।
इस सप्ताह के शुभ त्योहार
मलयालम नव वर्ष(शुक्रवार,18 अगस्त): इस चिंगम 1 या विशु भी कहा जाता है। मलयालम कैलेंडर ज्यादा केरल में इस्तेमाल किया जाता है। इस कैलेंडर में नए साल की शुरुआत चिंगम महीने से होगी, जो कि हर साल अगस्त महीने में पड़ता है।
हरियाली तीज(शनिवार, 19 अगस्त): यह सुहागिनों का त्योहार है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह त्योहार सावन के महीने में मनाया जाता है।
विनायक चतुर्थी(रविवार, 20 अगस्त): गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा घर पर स्थापित की जाती है और उनकी विधि-विधान से पूजा होती है। इस दिन घर को फूलों और रंगोली से सजाया जाता है और गणेश जी का स्वागत किया जाता है।
नाग पंचमी(सोमवार, 21 अगस्त): हिंदू धर्म में नाग पंचमी का बड़ा महत्व है। इस दिन नागदेवता और सांपों की पूजा होती है। यह त्योहार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सांपों को दूध, फल और फूल अर्पित किया जाता है। लोग इस दिन पवित्र नदी में स्नान भी करते हैं।
इस सप्ताह के अशुभ मुहूर्त: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु को अशुभ ग्रह माना जाता है। राहु के गोचर के दैरान शुभ कार्यों को करने से परहेज करना चाहिए। शुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों से राहु के बुरे प्रभावों से बचा जा सकता है। चलिए इस सप्ताह के राहु काल के बारे में जानते हैं।
18 अगस्त: सुबह 10 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक
19 अगस्त: सुबह 9 बजकर 8 मिनट से सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक
20 अगस्त: शाम 5 बजकर 18 मिनट से शाम 6 बजकर 56 मिनट तक
21 अगस्त: सुबह 7 बजकर 31 मिनट से सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक
22 अगस्त: दोपहर 3 बजकर 39 मिनट से शाम 5 बजकर 16 मिनट तक
23 अगस्त: दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से 2 बजकर 1 मिनट तक
24 अगस्त: दोपहर 2 बजे से 3 बजकर 38 मिनट तक