सावन आखिरी सोमवार बनेंगे 5 शुभ योग, इन राशियों का मोतियों सा चमकेगा भाग्य

सावन सोमवार राशिफल 2023: इस साल सावन के आखिरी सोमवार (Sawan 2023) के दिन बेहद ही दुर्लभ योग बन रहे हैं। 28 अगस्त के दिन सावन का आखिरी सोमवार और सावन का आखिरी प्रदोष व्रत एक साथ पड़ेगा। इसके साथ ही इस पावन दिन पर पांच शुभ योग भी बन रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित होने वाले हैं। इसलिए आइये जानते हैं की सावन के आखिरी सोमवार और सावन के आखिरी प्रदोष व्रत के दिन किन राशियों (Rashifal) का दिन रहने वाला है बेहद खास। 

कल सावन आखिरी सोमवार और आखिरी प्रदोष एक ही दिन, बनेंगे 5 बेहद शुभ संयोग

मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए सावन का आखिरी सोमवार शुभ फल देने वाला रहेगा। इस दिन भगवान शिव की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा उपासना करने से इस राशि के लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। भगवान शिव की कृपा से व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में सुख और खुशहाली का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह दिन एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। वही भगवान शिव का आशीर्वाद बनाए रखने के लिए शुभ मुहूर्त में पंचगव्य से शिवलिंग का अभिषेक करें।

Also Read
Today panchang 4 जुलाई: सावन मास आज से प्रारंभ, शुभ पंचांग से देखें शुभ-अशुभ मुहूर्त

वृश्चिक राशि
सावन का आखिरी सोमवार वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ हो रही अनबन समाप्त होने लगेगी। भगवान शिव की कृपा से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर रहेंगी। महामृत्युंजय जाप करने से भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहेगा।

सूर्य का बड़ा नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए सावन के आखिरी सोमवार का दिन शुभ माना जा रहा है। जीवनसाथी के सहयोग से जीवन में आ रही चुनौतियों को डटकर पार करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है साथ ही कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। इस दिन अपने जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें और ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

Also Read
Today panchang 9 जून: आज शुक्रवार को इन मुहूर्त में भूलकर भी न करें पूजा-पाठ, देखें शुभ पंचांग