सावन का पांचवा सोमवार है बेहद खास, बन रहें हैं खास योग

Fifth Sawan Somvar 2023 : सावन का पावन महीना देवों के देव आदिदेव भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक और पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ करने पर पूर्ण रूप से फल की प्राप्ति होती है। 7 अगस्त को 2023 का पांचवा सावन का सोमवार पड़ रहा है। इस सावन के सोमवार रवि और शूल योग भी बन रहें हैं, जो सुबह से लेकर शाम तक रहेंगे। वहीं, भद्रा भी लग रही, जो सुबह से शाम तक रहेगी। ये स्वर्गलोक वाली भद्रा है, जिसका असर पृथ्वीलोक पर नहीं पड़ेगा। वहीं, राहुकाल सुबह 7 बजे से शुरू होकर सुबह 9:06 मिनट तक रहने वाला है। 

 

कैसे करें अभिषेक? 
पूरब दिशा की ओर मुंह करके भगवान शिव का अभिषेक शुरू करें। सबसे पहले भगवान पर गंगाजल अर्पित करें। इसके बाद गन्ने का रस, दही, शहद और दूध समेत पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक करें। अभिषेक करते दौरान महामृत्युंजय मंत्र, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं या ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें। इसके बाद भगवान शिव पर सफेद चंदन अर्पित करें। बेलपत्र पर अपनी अनामिका उंगली से रोली लगाकर अपनी मनोकामना मांगें और शिवलिंग पर चढ़ा दें। सफेद चावल भोले को अतिप्रिय है। इसलिए चावल को धोकर और 108 दाने गिनकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे कार्यस्थल में आ रही मुश्किलों को भी दूर किया जा सकता है। आप काला तिल, सफेद रंग का फूल चढ़ाने के साथ खीर का भोग भी लगा सकते हैं। अभिषेक करने के बाद अभिषेक के जल का छिड़काव पूरे घर में करें। अभिषेक का जल काफी चमत्कारी होता है, जिसका सेवन प्रसाद के रूप में करने से आपके शरीर की कुछ समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।   
 
सावन के सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ का इस तरह अभिषेक करने से आपके जीवन की कई मुश्किलें दूर हो सकती हैं। इससे भगवान शिव को खुश करने के साथ आपको शिक्षा या करियर में सफलता पाने में भी मदद मिलेगी। बाबा खुश रहेंगे और उनकी कृपा बनी रहेगी तो जीवन में सुख-समृद्धि भी बनी रहेगी। 
 
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

Also Read
Today Panchang 21 Jan: सकट चौथ आज, शुभ पंचांग से जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त व सूर्य-चंद्रमा का समय