सिंह राशि में करेंगे सूर्य प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा धन-लाभ

Surya Gochar 2023 : 17 अगस्त के दिन सूर्य अपनी ही राशि में प्रवेश करने जा रहें हैं। इस वक्त कर्क राशि में सूर्य विराजमान हैं, जो 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का ये राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है तो कुछ राशियों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं, सूर्य के इस राशि परिवर्तन से इन 5 राशियों का भाग्योदय होगा और जीवन में आनंद का माहौल भी बना रहेगा। 

मेष 
मेष राशि के छात्रों को सूर्य के गोचर से फायदा होगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थितियां मजबूत बनेंगी। वहीं, माता-पिता संग रिश्तों में मधुरता भी आएगी। व्यापार में लाभ के योग दिख रहें हैं। प्रेम-संबंधों के लिए ये गोचर बहुत शुभ नहीं माना जा रहा है साथ ही स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। 

मिथुन 
सूर्य के इस गोचर से आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी-बहुत दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं लेकिन अपने आत्मविश्वास के साथ आप उन्हें भी पार कर लेंगे। घर के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में धन-लाभ के अवसर दिख रहें हैं। किसी लम्बी यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है। बच्चे के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। 

तुला 
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बेहद ही शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थितियां सुधरेंगी लेकिन फालतू के खर्चों से बचें। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। वहीं, स्वास्थ्य बेहतर होगा और व्यापार में चल रहे विवाद खत्म हो जाएंगे। 

वृश्चिक 
सूर्य का गोचर धन-लाभ के नए रास्ते खोलने में आपकी मदद करेगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थितियां मजबूत होती नजर आ रही हैं। वहीं, घर में शांति का माहौल बनाने की कोशिश करें और फालतू के लड़ाई-झगड़ों से भी बचें। 

Also Read
Today panchang 23 अगस्त: आज बुधवार को इन शुभ मुहूर्त में करें पूजा-पाठ, देखें शुभ पंचांग

धनु 
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद शुभ रहने वाला है। नौकरी में बनाई गई योजनाएं सफल होंगी साथ ही आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और बूढ़े-बुजुर्गों का ध्यान दें। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।