Hindustan Hindi News

होली पर अपनाएं यह उपाय, सात रंगों से सज जाएगा त्योहार

फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर रंगों का उत्सव होली धूमधाम से मनाया जाता है। खुशियों के इस त्योहार पर लोग सभी बैर भाव भुलाकर एक दूसरे के गले लगते हैं। वास्तु में बताए गए कुछ उपाय अपनाने से इस त्योहार के उल्लास को दोगुना किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

होली पर अपने घर की अच्छी तरह से सफाई करें। घर के प्रवेश द्वार और आंगन में रंगोली बनाएं। घर में लड्डू गोपाल हैं तो होली पर उन्हें रंग जरूर लगाएं। होली पर रंग गुलाल सबसे पहले भगवान को अर्पित करें। होली पर रंग के पाउडर या गुलाल में चांदी का एक सिक्का रखें। मानसिक शांति और स्वास्थ्य में वृद्धि के लिए हल्के रंग के गुलाल जैसे गुलाबी, लाल और पीले रंग का प्रयोग करें। होली पर भगवान श्रीगणेश की विधिवत पूजा करने के साथ अबीर गुलाल लगाएं। होली पर अपने घर में उगते हुए सूर्य की तस्वीर लगा सकते हैं। घर की छत पर बालाजी, राम दरबार फिर कोई अन्य ध्वज लगा रहे हैं तो होली के दिन बदलना शुभ माना जाता है। इस दिन घर की छत पर ध्वज लगाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। सुंदर सा बंदनवार या तोरण अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। होली के दिन राधा-कृष्ण की तस्वीर घर में लाने से सुख शांति का वास होता है। होली के दिन घर में तुलसी या मनी प्लांट का पौधा लगा सकते हैं। होली पर अपने घर को सजाने में लाल, पीला और नारंगी का प्रयोग करें। घर में कोई सदस्य बीमारी से परेशान है तो होलिका दहन की थोड़ी राख लेकर उनके शरीर पर छिड़क दें। होली के दिन मुख्य द्वार के बाहर ऊपर की तरफ सूर्यदेव की तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

इस आलेख में दी गईं जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।