Hindustan Hindi News

होली पर जानें कौन सा रंग लाएगा आपके जीवन में बहार

होली पर प्रत्येक रंग का विशेष महत्व है। परंपरा रही है कि होली खेलने से पहले देवी-देवताओं को रंग अर्पित करना चाहिए और इसके बाद ही स्वयं रंगों से होली खेलनी चाहिए। प्रत्येक देवी-देवता को एक रंग अति प्रिय होता है। आइए जानते हैं कि कौन सा रंग किस देवी देवता को अर्पित करना शुभ है। 

मां लक्ष्‍मी और मां दुर्गा को लाल रंग का गुलाल अर्पित करें। भगवान श्रीकृष्‍ण को नीला गुलाल लगाएं। भगवान श्री हरि विष्‍णु और प्रभु श्रीराम को पीला गुलाल अर्प‍ित करें। न्याय के देवता शनिदेव के लिए काला और नीला शुभ रंग है। हनुमान जी को भी लाल रंग अति प्रिय है। भगवान को रंग अर्पित करने के बाद ही स्वयं होली खेलें। गुलाबी रंग से उनके साथ होली खेलें जिनसे मतभेद रहता है। जो लोग सैन्य बल से जुड़े हैं उनके लिए लाल रंग से होली खेलना अच्छा माना जाता है। हरा रंग समृद्धि, प्रेम और सकारात्मकता का प्रतीक है। हरे रंग या गुलाल से होली खेलने से निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है। बहनों को हरा रंग लगाने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। होली पर पीला रंग यश और कीर्ति में वृद्धि करता है। सात रंगों के गुलाल से सभी प्रकार की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और पूरे परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

इस आलेख में दी गईं जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य कर लें।