Dhanteras Kal: धनतेरस के दिन से ही दीपावली के त्योहार का शुभारंभ हो जाता है,जो की इस वर्ष 10 नवंबर शुक्रवार को प्रीति योग में मनाई जाएगी। 11.57 दिन के बाद पूरे दिन खरीदारी कर सकते है, जो शुभ होगा। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाते हैं। शास्त्रों में वर्णन के अनुसार, धनतेरस के दिन लोग कोई भी एक नया धातु की खरीदारी अवश्य करते हैं, धनतेरस पर माता लक्ष्मी और धन के अधिपति कुबेर की पूजा की जाती है। वहीं, 11 नवंबर शनिवार को हनुमान जयंती, दीपदान एवं छोटी दीपावली का शुभ संयोग बन रहा है।
12 नवंबर रविवार को दीपावली के दिन सौभाग्य योग बन रहा है,। इस दिन माता काली, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख, वैभव, यश की प्राप्ति होती है। गोवर्धन पूजा का पर्व इस बार 14 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस पर्व का संबंध भगवान श्री कृष्ण से हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। भाई दूज एवं भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा 15 नवंबर बुधवार को मनायी जायेगी।
धनतेरस पर खरीदारी का महत्व
धनतेरस दीवाली से पहले आता है, जिस दिन मुख्य तौर पर खरीदारी की जाती है। सोना, बर्तन और चांदी के साथ-साथ लग्जरी की वस्तुएं, वाहन, घर में काम आने वाली चीजें, जमीन के सौदे और आभूषण की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस के शुभ मौके पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। मान्यता है इस दिन सोना खरीदने से सालों-साल बढ़ोतरी होती है। धनतेरस के दिन खरीदना 13 गुना बढ़ जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।