12 अप्रैल, 2022 को केतु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन केतु तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।ज्योतिष में केतु को पापी ग्रह कहा जाता है। केतु के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं केतु के राशि परिवर्तन से किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है….
वृष राशि-
- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं।
- पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।
- धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी।
- इस समय लेन- देन न करें।
- धन- हानि होने की संभावना है।
- जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
12 अप्रैल को होगा राहु का राशि परिवर्तन, मेष से लेकर मीन राशि तक के लोग होंगे प्रभावित
मिथुन राशि-
- मन अशान्त रहेगा।
- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।
- खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।
- कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
- दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
- कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
31 मार्च तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शुक्र देव, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
तुला राशि-
- धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी।
- आय में व्यवधान आ सकते हैं।
- मन परेशान रहेगा।
- सेहत का ध्यान रखें।
- कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
- आर्थिक मोर्चे पर संघर्ष जारी रहेगा।
- आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।
- अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। चिंताएं बढ़ेंगी।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)