Hindustan Hindi News

20 नवंबर को शुक्र हो रहे उदय, जानें मई 2023 तक शादी के शुभ मुहूर्त

यदि आप शादी के लिए एक शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं तो आपका इंतेजार अब खत्म होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 20 नवंबर से शुक  उदय होने जा रहे हैं। जिसके बाद से विवाह के शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो जाएंगे। विवाह जैसे शुभ कार्य को करने के लिए शुक का उदय होना बेहद जरूरी है। 21 नंवबर 2022 से विवाह का शुभ मुहूर्त प्रारंभ होने जा रहा है जो मई 2023 तक चलेगा।

शादी बेहद पवित्र बंधन है। जिसमें सिर्फ दो लोगों का ही नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी आपस में मिलन होता है। हिंदू समाज में विवाह को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। ऐसे में उसे करने के लिए शुभ मुहूर्त का होना उतना ही आवश्यक हो जाता है। 

विवाह का शुभ मुहूर्त-

इस साल नवंबर महीने में विवाह के कुल 4 मुहूर्त उपलब्ध है। 24, 25 ,27, 28 नंवबर।

दिसंबर में भी कुल चार मुहूर्त 2, 7, 8, 9 उपलब्ध है।

जनवरी 2023 में 9 मुहूर्त  15, 16, 18,19, 25, 26, 27, 30, 31  उपलब्ध है।

फरवरी 2023  में 14 मुहूर्त उपलब्ध है। 6, 7,8, 9,10, 12, 13,14,15,17,22,23,28

यह भी पढ़ें:   Today Panchang 8 July: भड़ली नवमी आज, शुभ पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त व राहुकाल

मार्च 2023 में 6 मुहूर्त 1,5,6,8,11,13  उपलब्ध है।

अप्रैल 2023  में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।

जिसके बाद मई 2023 में 13 मुहूर्त  6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29, 30 उपलब्ध है।