DA Image

Aaj ka Panchang 10 August: सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत आज, जानिए पूजा के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत है। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण शुक्ल पक्ष द्वितीया, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), श्रावण | द्वितीया तिथि शाम 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत तृतीया। नक्षत्र मघा सुबह 09 बजकर 53 मिनट तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी। परिघ योग रात 08 बजकर 29 मिनट तक, उसके बाद शिव योग। करण बालव सुबह 06 बजकर 34 मिनट तक, बाद कौलव शाम 06 बजकर 06 मिनट तक, बाद तैतिल सुबह 05 बजकर 32 मिनट तक, बाद गर। चंद्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 5:51 AM

सूर्यास्त – 7:01 PM

चन्द्रोदय – Aug 10 7:13 AM

चन्द्रास्त – Aug 10 8:35 PM

आज के शुभ मुहूर्त-

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक। 
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से 03 बजकर 32 मिनट तक। 
निशीथ काल- मध्‍यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। 
गोधूलि बेला- शाम 06 बजकर 52 मिनट से 07 बजकर 16 मिनट तक। 
अमृत काल- सुबह 07 बजकर 28 मिनट से 09 बजकर 05 मिनट तक।

यह भी पढ़ें:   Panchang Today : जीवित्पुत्रिका व्रत आज, इन शुभ मुहूर्तों में करें पूजा- अर्चना, नोट कर लें राहुकाल का समय

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। 
यमगंड- सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। 
गुलिक काल- दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। 
दुर्मुहूर्त काल- सुबह 08 बजकर 27 मिनट से 09 बजकर 20 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 22 मिनट से 12 बजकर 05 मिनट तक। 
वर्ज्य काल- दोपहर 05 बजकर 46 मिनट से 07 बजकर 20 मिनट तक।