Lunar Eclipse 2023: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। अक्टूबर के महीने में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसमें सूतक काल भी मान्य होगा। इस साल शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। रात के वक्त साल के अंतिम चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी, जो भारत में भी दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना विशेष तौर पर जरूरी माना जाता है। इसलिए आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण का समय, तारीख, सूतक काल और अन्य जरूरी डिटेल्स-
कब लगेगा ग्रहण?
2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा। ज्योतिष विद्या के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा। 29 अक्टूबर की रात 01 बजकर 06 मिनट पर साल के आखिरी चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी, जो रात्रि 2 बजकर 22 मिनट तक रहने वाला है।
सूतक काल
ज्योतिष विद्या के अनुसार, चंद्र ग्रहण लगने के लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जो ग्रहण के खत्म होने तक रहता है। इसलिए 29 अक्टूबर की दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से सूतक काल शुरू हो जायेगा, जो ग्रहण के खत्म होने तक रहेगा। सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए और न ही भगवान को स्पर्श करना चाहिए।
Click here to preview your posts with PRO themes ››
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें?
जिन जगहों पर ग्रहण दिखेगा, वहां पर सूतक 12 घंटे पूर्व लग जाएगा। सूतक काल में वृद्ध और बीमार लोगों को छोड़ कर भोजन आदि करने से बचें। ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को फल, सब्जी आदि काटने एवं नुकीली वस्तु के प्रयोग से बचना चाहिए।
चंद्र ग्रहण कहां लगेगा?
यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्वी अमेरिका, यूरोप, हिंद महासागर, संपूर्ण एशिया, अफ्रीका, दक्षिणी प्रशांत महासागर, उत्तरी अमेरिका के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र आदि देशों में दिखाई देगा। भारत में ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें?
ग्रहण काल में भगवान श्री कृष्ण जी के नाम का स्मरण करते रहें। ग्रहण के पूर्व गर्भवती महिलाओं एवं अन्य जीव-जंतु और वस्तुओं पर गेरू डाल दें। पानी, भोजन आ