गणेश चतुर्थी 2023: हिन्दू धर्म में गणेश भगवान को सर्वकार्यसिद्धि और विघ्ननाशक माना जाता है। गणेश चतुर्थी एक प्रमुख हिन्दू त्योहार है, जो लोगों के द्वारा पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के इस पर्व पर भगवान गणेश की पूजा आराधना की जाती है। गणेश चतुर्थी का पर्व प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व 10 दिनों तक चलता है। कई लोग इस दिन बप्पा की मूर्ति घर लाकर स्थापित करते हैं। फिर 10 दिनों के बाद इनका विसर्जन होता है। इसलिए आइये जानें गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि-
शिव जी को पाने के लिए मां पार्वती ने रखा था ये खास व्रत, पढ़ें हरतालिका तीज व्रत की कथा
गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, 18 सितंबर 2023 के दिन गणेश चतुर्थी की शुरुआत दोपहर के समय 2 बजकर 09 मिनट पर होगी, जो 19 सितंबर के दिन दोपहर के 3 बजकर 13 मिनट तक रहने वाली है।
मूर्ति स्थापना का मुहूर्त?
हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 सितंबर 2023 के दिन सुबह 11 बजकर 8 मिनट से दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक बप्पा की मूर्ति स्थापित करने का शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं, ठीक 10 दिनों के बाद विसर्जन किया जाएगा।
2024 तक ये राशियां रहेंगी मालामाल, जब शनि हो जाएंगे मार्गी
पूजा की विधि
1- सुबह जल्दी उठकर नहाएं और साफ वस्त्र धारण करें।
2- पूजा घर की साफ-सफाई करें
3- इसके बाद बप्पा के लिए एक चौकी स्थापित करें और उस पर पीले या लाल रंग का कपड़ा बिछाएं
4- अब शुभ मुहूर्त में बप्पा की मूर्ति स्थापित करें
5- बप्पा का जलाभिषेक करें
6- पीले या लाल रंग के पुष्प, पीला चंदन, फल चढ़ाएं
7- धूप और घी का दीपक दिखाएं और आरती करें
8- गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाएं
9- अंत में क्षमा प्रार्थना करें
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।