Janmashtami Date: 6 या 7 कब मनेगा जन्माष्टमी का त्यौहार, आज ही दूर कर लें कंफ्यूजन, जानें पूजा-मुहूर्त

Janmashtami Date: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार बेहद ही विशेष महत्व रखता है। यह पावन पर्व हर साल भाद्रपद महीने की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। वहीं, रक्षाबंधन की ही तरह जन्माष्टमी भी 2 दिन मानी जा रही है। इस साल कान्हा का जन्म 6 और 7 सितंबर के दिन मनाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में लोगों में डेट को लेके कंफ्यूजन बना हुआ है कि जन्माष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा और कान्हा की पूजा किस दिन होगी। इसलिए आइए जानते हैं कान्हा के जन्मोत्सव की सही डेट और शुभ मुहूर्त-

जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त
रात्रि पूजा मुहूर्त – सितम्बर 06, 2023 को रात 11:57 से रात 12:42 तक 
अष्टमी तिथि प्रारम्भ – सितम्बर 06, 2023 को दोपहर 03:37 पी एम 
अष्टमी तिथि समाप्त – सितम्बर 07, 2023 को शाम 04:14 पी एम तक 
रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ – सितम्बर 06, 2023 को सुबह 09:20 ए एम
रोहिणी नक्षत्र समाप्त – सितम्बर 07, 2023 को सुबह 10:25 ए एम तक 

कब रखा जाएगा जन्माष्टमी व्रत?
ज्योतिष विद्या के अनुसार, 6 सितंबर 2023 के दिन गृहस्थ लोग जन्माष्टमी का व्रत रखेंगे। वहीं, वैष्णव संप्रदाय के लोग 7 सितंबर के दिन यह व्रत रखेंगे।

Also Read
Today Panchang 29 दिसंबर: श्री गोविंद सिंह जयंती आज, शुभ पंचांग से जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

पूजन विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और घर के मंदिर की सफाई करें। इसके बाद घर के मंदिर में घी का दीप प्रज्वलित कर लें। अब सभी देवी-देवताओं का जलाभिषेक करें और भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की विशेष पूजा-अर्चना करें। जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को झूले में बैठाया जाता है। लड्डू गोपाल को झूला झूलाएं और अपनी इच्छानुसार लड्डू गोपाल को भोग लगाएं। लड्डू गोपाल की सेवा अपनी संतान की तरह करें। इस दिन रात की पूजा का विशेष महत्व होता है, क्योंकि भगवान श्री कृष्ण का जन्म रात के समय हुआ था। लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री या मेवा का भोग लगाएं। आखिर में श्री कृष्ण जी की आरती करें।                                                                                               

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

Also Read
Today panchang 22 जून: आज गुरुवार को इन शुभ मुहूर्त में करें पूजा-पाठ, देखें शुभ पंचांग