Karwa Chauth 2023: धार्मिक मान्यताओं में करवा चौथ को विशेष महत्व दिया गया है। करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। यह व्रत पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखा जाता है। इस व्रत में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं फिर चांद निकलने के बाद ही व्रत का पालन करती हैं। इसलिए आइए जानते हैं करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, डेट और चंद्रोदय का समय-
Shiva: 3 दिन बाद प्रदोष, नोट कर लें प्रदोष व्रत की तिथि और पूजा की विधि
कब है करवा चौथ?
हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है वही साल यह व्रत 1 नवंबर के दिन रखा जाएगा। वहीं, व्रत की टाइमिंग बुधवार के दिन 1 नवंबर को सुबह 6:35 से रात के 8:26 तक रहेगी।
करवा चौथ का मुहूर्त
कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि की शुरुआत: रात 09:30, 31 अक्टूबर 2023 से
कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि की का समापन: रात 09:19, 01 नवंबर 2023 तक
पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05:44 – रात 07:02 तक, 01 नवंबर
करवा चौथ पर चांद निकालने का समय: रात 08:26, 01 नवंबर
Sun: 10 दिन बाद इन राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव, जब सूर्य की बदलेगी चाल
Click here to preview your posts with PRO themes ››
करवा चौथ पूजा-विधि
1. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें।
2. मंदिर ओर घर की साफ-सफाई करें।
3. सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें।
4. करवा चौथ व्रत रखने का संकल्प लें।
5. संध्या के समय शुभ मुहूर्त में व्रत कथा का पाठ करें।
6. फिर चंद्रमा की पूजा करें
7. चंद्र दर्शन करें और अर्घ्य दें
8. पति को छलनी से देखकर आरती उतारें
9. फिर पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत पारण किया जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।