Durga Puja: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा-पाठ करने के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है। वहीं, कई बार कुछ अशुभ योग लगते हैं। अशुभ योग में पूजा-पाठ करने से बचना चाहिए। आज सुबह के ही समय राहु काल लगने जा रहा है। राहुकाल में पूजा पाठ करना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए आइए जानते हैं नवरात्रि के दूसरे दिन की पूजा के शुभ, अशुभ मुहूर्त और पूजा विधि-
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त -04:42 ए एम से 05:32 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 05:07 ए एम से 06:22 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:44 ए एम से 12:29 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:01 पी एम से 02:47 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:51 पी एम से 06:16 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 05:51 पी एम से 07:06 पी एम
अमृत काल- 10:17 ए एम से 11:58 ए एम
आज के अशुभ मुहूर्त
राहुकाल- 07:48 ए एम से 09:14 ए एम
यमगण्ड- 10:40 ए एम से 12:07 पी एम
आडल योग- 06:22 ए एम से 07:35 पी एम
विडाल योग- 07:35 पी एम से 06:23 ए एम, अक्टूबर 17
गुलिक काल- 01:33 पी एम से 02:59 पी एम
दुर्मुहूर्त- 12:29 पी एम से 01:15 पी एम
पूजा-विधि
1- सुबह उठकर स्नान करें और मंदिर साफ करें
2- दुर्गा माता का गंगाजल से अभिषेक करें।
3- मैया को अक्षत, लाल चंदन, चुनरी, सफेद और लाल पुष्प अर्पित करें।
4- सभी देवी-देवताओं का जलाभिषेक कर फल, फूल और तिलक लगाएं।
5- प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।
6- घर के मंदिर में धूपबत्ती और घी का दीपक जलाएं
7- दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें
8 – फिर पान के पत्ते पर कपूर और लौंग रख माता की आरती करें।
9 – अंत में क्षमा प्रार्थना करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।