हिंदू पंचांग के अनुसार इस सप्ताह से पौष मास की शुरुआत होने जा रही है। हिंदू धर्म का यह दसवां महीना है। पौष मास में सूर्यदेव की पूजा करने से सफलता और धन की प्राप्ति होती है। इस सप्ताह शनि धनिष्ठा पद में मकर राशि में गोचर करेगा। शुभ मुहूर्त की बात करें तो इस सप्ताह कुछ मुहूर्त उपलब्ध है। आइए जानते हैं विवाह, गृह प्रवेश, वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए उसे शुभ मुहूर्त में करना बेहद जरूरी है। किसी भी कार्य को शुभ मुहूर्त में करने से हमें भाग्य के अनुसार उसका सबसे अच्छा फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त
विवाह मुहूर्त: इस सप्त4विवाह करने के लिए एक शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। 9 दिसंबर सुबह 07:02 से लेकर दोपहर 02:59 मिनट तक।
गृह प्रवेश मुहूर्त: इस सप्ताह गृह प्रवेश के लिए एक शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। 9 दिसंबर सुबह 07:02 से लेकर 02:59 मिनट तक।
प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त: इस सप्ताह प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 2 शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। 9 दिसंबर सुबह 07:02 से लेकर दोपहर 02:59 मिनट तक दूसरा 15 दिसंबर सुबह 07:06 मिनट से लेकर 16 दिसंबर सुबह 07:07 मिनट तक।
वाहन खरीदने का मुहूर्त: इस सप्ताह वाहन खरीदने के लिए 3 शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। पहला शुभ मुहूर्त 9 दिसंबर सुबह 07:02 मिनट से 11:34 तक है। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त 11 दिसंबर 07:04 से लेकर शाम 04:14 तक, तीसरा शुभ मुहूर्त 12 दिसंबर सुबह 06:48 से लेकर रात 11:36 तक है।