पंचांग के अनुसार यह सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह चैत्र नवरात्रि, चैत्र अमावस्या और गुड़ी पड़वा जैसे त्यौहार देश के विभिन्न हिस्सों में बेहद धूमधाम जे साथ मनाएं जाएंगे। आइए जानते हैं इस सप्ताह का शादी, गृह प्रवेश आदि का शुभ मुहूर्त।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुभ मुहूर्त के दौरान कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से उसके सफलतापूर्वक पूरा होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार है-
विवाह का शुभ मुहूर्त: इस सप्ताह विवाह के एक भी शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त : इस सप्ताह गृह प्रवेश के लिए एक शुभ मुहूर्त है। शुभ मुहूर्त 17 मार्च सुबह 06:29 एम से लेकर 18 मार्च 02:46 एम मिनट तक रहेगा।
प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त: इस सप्ताह प्रॉपर्टी खरीदने के लिए एक शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। जो 23 मार्च सुबह 06:22 एम से लेकर दोपहर 02:08मिनट तक रहेगा।
गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त: इस सप्ताह गाड़ी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। जो 19 मार्च सुबह 08:07 एम से लेकर 20 मार्च सुबह 04:55 एम तक रहेगा।
राहुकाल- राहु एक अशुभ ग्रह है। कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले शुभ मुहूर्त के बारे में जानना जितना आवश्यक है उतना ही राहुकाल के वक्त उस काम को करने से बचना। राहुकाल के वक्त भूलकर भी कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस सप्ताह का राहुकाल-
Click here to preview your posts with PRO themes ››
17 मार्च: सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक।
18 मार्च: सुबह 09:29 बजे से लेकर 10:59 बजे तक।
19 मार्च: शाम 05:01 बजे से लेकर 06:31 बजे तक।
20 मार्च: शाम 07:56 बजे से लेकर रात 09:29 बजे तक।
21 मार्च: दोपहर 03:31 बजे से लेकर शाम 05:02 बजे तक।
22 मार्च: दोपहर 12:38 बजे से लेकर 01:59 बजे तक।
23 मार्च: दोपहर 01:59 बजे से लेकर 03:31 बजे तक।